Hollywood: ये है दुनिया की टॉप 5 सरवाइवल फिल्मे

Hollywood: ये है दुनिया की टॉप 5 सरवाइवल फिल्मे
holyywood-top-5-servival-films, currentact

  • Cast Away

यह 2000 में आई एपिक सरवाइवल ड्रामा फिल्म है जिसमें टॉम हैंक्स, हेलन हंट ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को लोगों और क्रिटिक्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए टॉम हैंक्स को एकेडमी अवार्ड में बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन भी मिला था।

  • 127 Hours

यह 2010 में आई सरवाइवल फिल्म है जिसमें जेम्स फ्रेंको ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी थी। इस फिल्म को 6 ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिले थे, इसलिए इसे हॉलीवुड की सबसे अच्छी सरवाइवल फिल्मों में से एक माना जाता है।

  • Apollo 13

यह 1995 में आई स्पेस सरवाइवल फिल्म है। इस फिल्म में टॉम हैंक्स, केविन बेकन, बिल पैक्सटन ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को लोगों और क्रिटिक्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। जिस कारण इसे एकेडमी अवार्ड में 9 नॉमिनेशन मिले थे। इसलिए इसे भी हॉलीवुड की बेहतरीन सरवाइवल फिल्मों में से एक माना जाता है।

  • Life of Pi

यह 2012 में आई अमेरिकन सरवाइवल ड्रामा फिल्म है जिसमें सूरज शर्मा, इरफान खान, तब्बू ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक बच्चा अपने परिवार के बिना जिंदा रहता है। इस फिल्म को लोगों द्वारा काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और एकेडमी अवार्ड में इसे 11 नॉमिनेशन मिले थे।


  • The Way Back


यह 2010 में आई अमेरिकन सरवाइवल ड्रामा फिल्म है जिसमें जिम स्टर्गेस, कोलिन फर्रेल्ल, एड हर्रिस ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म की कहानी को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को अकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन भी मिला है, जिस वजह से इसे हॉलीवुड की सबसे अच्छी सरवाइवल फिल्मों में से एक माना जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

साउथ के टॉप 3 निर्देशक जिनकी आज तक कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई

ये है आपके चहिते बॉलीवुड सितारों की टॉप 5 फ़िल्म कंपनियां