इंडियन टेलीविजन के टॉप आर्टिस्ट जो बॉलीवुड में नहीं हो पाए कामयाब

इंडियन टेलीविजन के टॉप आर्टिस्ट जो बॉलीवुड में नहीं हो पाए कामयाब

top-5-television-artist-who-floped-in-bollywood, currentact

  • Gurmeet Choudhary

एक्टर गुरमीत चौधरी इंडियन टेलीविजन के जाने-माने और काफी कामयाब अभिनेता है। उन्होंने कई सारे सुपरहिट सीरियलों में काम किया है लेकिन वह बॉलीवुड में उतने ही ज्यादा नाकामयाब साबित हुए हैं। उन्होंने खामोशियां, कोई आप सा, वजह तुम हो जैसी कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन इनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब साबित हुई है।

  • Jay Bhanushali

इंडियन टेलीविजन के जाने माने एक्टर जय भानुशाली भी बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए है। उन्होंने अब तक हेट स्टोरी 2, एक पहेली लीला जैसी फिल्मों में काम किया है, लेकिन इनकी कोई भी फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई है।

  • Karan Singh Grover

करण सिंह ग्रोवर इंडियन टेलीविजन के सबसे अच्छे रोमांटिक एक्टर माने जाते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक रोमांटिक सीरियल में काम किया है। लेकिन यह बॉलीवुड में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अभी तक अलोन, हेट स्टोरी 3 जैसी फिल्मों में काम किया है लेकिन इनकी सभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है।

  • Prachi Desai

इंडियन टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस प्राची देसाई भी बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। उन्होंने 2008 में आई फिल्म रॉक ऑन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई, बोल बच्चन, आई मी और मैं जैसी फिल्मों में काम किया है, लेकिन वो फिर भी बॉलीवुड में नाकामयाब साबित हुई।

  • Hansika Motwani

हंसिका मोटवानी इंडियन टेलीविजन की अपने समय की काफी कामयाब चाइल्ड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। इन्होंने एक से बढ़कर एक सीरियल में एक चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है। इन्होंने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन इनकी लगभग सभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित नहीं है। इस वजह से इन्हें बॉलीवुड में कामयाबी नहीं मिल पाई है।

Comments

Popular posts from this blog

ये है साउथ के सुपरस्टार कमल हासन द्वारा निभाय गए टॉप 5 किरदार

Hollywood: ये है दुनिया की टॉप 5 सरवाइवल फिल्मे

ये है आपके चहिते बॉलीवुड सितारों की टॉप 5 फ़िल्म कंपनियां